समाज संगठित रहते हुए शिक्षा, राजनीति, आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़े

Spread the love

श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं सम्मान समारोह में बोले अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंतकुमार गौतम


उज्जैन, कैलाश कृपा। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महापीठ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम ने समाज को संगठित रहते हुए शिक्षा, राजनीति, आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में संपूर्ण रविदास समाज के उत्थान से संबंधित विषय वस्तु पर प्रकाश डाला एवं समाज को समाज विरोधी, देश विरोधी ताकतों को समझ कर उनका मुंह तोड़ जवाब देने का आवाहन किया।

कार्यक्रम संयोजक महापिठ के प्रदेश अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार एवं प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश मोहने ने बताया कि श्री गुरू रविदास विश्वमहापिठ मध्यप्रदेश की कार्यसमिती एवं सम्मान समारोह रविन्द्र भवन भोपाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं महापीठ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद दुष्यंत कुमार गौतम, विशिष्ठ अतिथि ज्वालापुर हरिद्वार के विधायक एवं महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविदासचार्य सुरेश राठौर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महापीठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालसिंह आर्य, विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप लारिया, गोविंदपुरा विधानसभा से विधायक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर, पूर्व विधायक एवं महापीठ के राष्ट्रीय मंत्री गौतम टेटवाल, जस्टिस नागेन्द्र कोठे, उज्जैन जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ मदनलाल चौहान, सेवा भारती संभाग प्रभारी  विनोद मोहने, विधायक सुभाष वर्मा, रितेश चौधरी रहे।

समाज संगठित रहते हुए शिक्षा, राजनीति, आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़े

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के भाई ने किए महाकाल व कालभैरव के दर्शन

अध्यक्षता भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री सूरज केरो ने की। आयोजन का शुभारंभ संत शिरोमणी गुरु रविदास महाराज, बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर सत गुरू रविदास जी की आरती कर की गई। महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश राठौर ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक समरसता के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। महापीठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने श्री समाज के सक्षम समाजसेवियों से गरीब तबकों को निःशुल्क शैक्षणिक कोचिंग क्लास, व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना, लघु एवं कुटीर उद्योग की स्थापना कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना, समाज को पहुंचाएं नशा मुक्त बनाने का आवाहन किया।

समाज संगठित रहते हुए शिक्षा, राजनीति, आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़े

महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री सूरज केरो ने सामाजिक जनों को संगठित रहते हुए उनके सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए समाज हित के लिए निरंतर सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करते रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर भोपाल गोविंदपुरा विधानसभा से विधायक कृष्णा गौर ने 40 वर्षों से उनके और रविदास समाज जनों से संपर्क का विवरण देते हुए श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश कार्यालय के निर्माण के लिए 1000000 रुपए देने की घोषणा की। महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष बारेलाल ने समाज मे फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज में व्याप्त जैसे दहेज प्रथा, मृत्यु भोज शराब खोरी को पूर्णता बंद करने का आवाहन किया।

कार्यक्रम का संचालन महापिठ के प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश मोहने ने किया एवं आभार महामंत्री कृष्णा चोधरी ने माना। इस अवसर पर महापीठ के संतोष पंचोली, डॉ मदनलाल चौहान, रवि बिजोरिया, चेतन अहिरवार, दिनेश चंदेल, अंकित मोहने, संदीप सोलंकी, एसएल वर्मा, खिलान सिंह अहिरवार, एडवोकेट किशन अहिरवार, चिंतामणि चौधरी, सचिन वर्मा, ख्यालीलाल अहिरवार, नर्मदा अहिरवार, दीपक भन्नारे, सुनील अहिरवार, मनोज अहिरवार के साथ साथ सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय जन उपस्थित रहे।