मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के भाई ने किए महाकाल व कालभैरव के दर्शन

Spread the love

उज्जैन प्रवास के दौरान स्वजातीय बंधुओं से मिले, सामाजिक गतिविधियों पर की चर्चा

उज्जैन, कैलाश कृपा। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाई रोहित सिंह ने सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल के दर्शन भी किए। राज मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री चौहान सुबह 11 बजे उज्जैन पहुंचे और सबसे पहले बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया।

रोहित सिंह चौहान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे भाई हैञ उनके साथ भोपाल में नगर निगम के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान भी आए थे। भाजपा नेता लोकेंद्र मेहता ने उन्हें महाकाल व कालभैरव के दर्शन कराए।

ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को सबसे पहले मिल सकती है स्वीकृति

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के भाई ने किए महाकाल व कालभैरव के दर्शन

देव-दर्शन करने के पश्चात श्री चौहान ढाबारोड स्तिथ मेहता के निवास पर पहुंचे जहां स्वजाति बन्धुओं से सौजन्य भेंट कर समाजिक गतिविधियों पर चर्चा की। श्री मेहता के साथ अन्य समाजजनों ने उनका स्वागत किया।