भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर्व पर प्रभु की रथ यात्रा निकली

Spread the love

उज्जैन/महिदपुर, कैलाश कृपा ।भगवान महावीर स्वामी (Bhagwan Mahavir Swami) के जन्म कल्याणक पर्व पर समग्र जैन समाज की संस्था श्री आदर्श महावीर नवयुवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को प्रभु महावीर की भव्य रथ यात्रा निकली।

रथ यात्रा प. पू. साध्वी डॉ. प्रियदर्शना श्री जी म.सा.आदि ठाणा 7 व परम पूज्य साध्वी लक्षितज्ञा श्री जी म. सा. आदि ठाणा 8 की पावन निश्रा में तिलक पथ जैन धर्मशाला से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो पर निकली। रथ यात्रा में घोड़े, बग्गी, बैंड व ढोल पार्टी के साथ भगवान महावीर स्वामी जी की दो वेदी जी सम्मिलित थी। रथयात्रा का नगर में नगर पालिका परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व स्थानकवासी श्री संघ द्वारा स्वागत किया गया तथा श्री आदर्श महावीर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष विशाल पाटनी सचिव सचिन बागरेचा का साफा बांधकर सम्मान किया गया।

Also Read : Mahavir Jayanti 2023 का है विशेष महत्व, जानें Top Success पंच सिद्धांत

रथ यात्रा के समापन पर स्वामीवात्सल का आयोजन हुआ। श्री आदर्श महावीर नवयुवक मंडल के परामर्शदाता शरदचंद्र भटेवरा, ललित पगारिया, मानकलाल छाजेड, अजय चौपड़ा, अरुण बुरड़, अशोक चौपड़ा, जैनेंद्र खेमसरा, ऋषभ जैन व सकल जैन श्री संघ के अध्यक्षगण अंकुर भटेवरा, सरदारमल चौपड़ा, राजकुमार सकलेचा, पारस लुणावत, नीरज सोगानी का भी बहुमान मंडल द्वारा किया गया।  पूर्व संध्या रविवार को सायं वाहन रैली निकाली गई तथा रात्रि में आषाढी गली में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

Also Read : महावीर जयंती का महत्व

सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रायोजक लायंस क्लब महिदपुर व दाखाबाई सुंदरलाल नाहर परिवार थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ विपुल धाड़ीवाल ने किया। श्री आदर्श महावीर नवयुवक मंडल द्वारा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी महिला व बालिका मंडलों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में मंडल के सदस्य गण हर्ष ओस्तवाल, परितोष सकलेचा, सिद्धार्थ बुरड, सम्यक धारीवाल, हर्ष जैन, निलेश बोथरा, रोमिल चोपड़ा, श्रेयांश नवलखा, सौरभ नवलखा, सौरभ बोहरा, समकित  कोचर, मन कोचर, शुभम भटेवरा, अपुल धारीवाल, नवनीश बछावत, प्रज्वल सकलेचा, अनिमेष मेहता, मोहित मेहता,अंशुल बुरड़, जितेंद्र जैन आदि का भी सहयोग सराहनीय रहा।

श्री आदर्श महावीर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष विशाल पाटनी व सचिन वागरेचा ने नगर पालिका, स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।