भारत में फैलती जा रही एक अज्ञात बीमारी 600 लोग आए चपेट में

Spread the love

श्रीनगर, कैलाश कृपा। कोरोना का कहर अभी खत्म नहीं हुआ कि आंध्र प्रदेश में अभी अस्पतालों में एक नई रहस्यमई अज्ञात बीमारी सामने आई है।

इस बीमारी से बड़ी संख्या में लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस बीमारी के चलते केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम एक्टिव हो गई है। दरअसल आंध्र प्रदेश में एक रहस्यमई अज्ञात बीमारी से 600 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं। बताया गया कि लोगों को चक्कर आ गए थे और उल्टी से पीड़ित थे।

कोरोना वेक्सीन का इंतजार होगा ख़त्म, इसको लेकर त्यारियां शुरू

जांच कर रही टीम को लगता है कि इस अज्ञात बीमारी की वजह ऑर्गेनो क्लोरीन हो सकती है इसका इस्तेमाल कीटनाशक और मच्छरों की वृद्धि को नियंत्रण करने के लिए किया जाता है। आंध्र प्रदेश सरकार में हेल्थ डायरेक्टर ने कहा कि उन्हें टेस्ट नतीजों का इंतजार है इसके बाद इस अज्ञात बीमारी की वजह का पता चल जाएगा।

One thought on “भारत में फैलती जा रही एक अज्ञात बीमारी 600 लोग आए चपेट में

Comments are closed.