1 जनवरी को मां चामुंडा को लगेगा छप्पन भोग, होंगे भगवान लक्ष्मीनारायण के दर्शन

Spread the love

उज्जैन, कैलाश कृपा। मां चामुंडा माता मंदिर के स्थापना दिवस 1 जनवरी को माता को छप्पन भोग लगाया जाएगा। इस दौरान मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है, इस दिन भगवान लक्ष्मीनारायण के दर्शन भी माता मंदिर में भक्तों को प्राप्त होंगे।

1 जनवरी को मां चामुंडा को लगेगा छप्पन भोग, होंगे भगवान लक्ष्मीनारायण के दर्शन

पं. शरद चौबे के अनुसार श्री मां छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर भक्त समिति द्वारा प्रतिवर्ष 1 जनवरी को स्थापना दिवस के उपलक्ष में आकर्षक श्रंगार एवं छप्पन भोग का आयोजन कई वर्षों से किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत इस वर्ष मंदिर में स्वर्ण श्रंगार के साथ आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है साथ ही भगवान लक्ष्मी नारायण जी की विशाल प्रतिमा दर्शनार्थ बनाई जा रही है। साथ ही छप्पन भोग का आयोजन किया जा रहा है।

पंडित शरद चौबे, सुनील पंडित, सुनील चौबे, पं. निखिल चौबे, राजेंद्र शाह, कुलदीप आर्य सहित मंदिर भक्त समिति ने कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए दर्शकों को कतार बद्ध सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए मास्क पहन वाकर दर्शन करने का अनुरोध किया है। 1 जनवरी की सुबह से दर्शन प्रारंभ कर दिए जाएंगे।