श्री रणजीत हनुमान पर 108 सुंदरकांड पाठ आयोजित

Spread the love

उज्जैन, कैलाश कृपा। मंगलवार को श्री राम सभा सेवा समिति के तत्वाधान में रणजीत हनुमान मंदिर उज्जैन पर पंडित राम जी महाराज के द्वारा आयोजित अष्टोत्तर शत सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कोरोना महामारी निवारण तथा राष्ट्र कल्याण की भावना से इसे किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ दोपहर 3 बजे से श्री रणजीत हनुमान जी महाराज की षोडशोपचार पूजन कर विधि विधान से संकल्पित होकर ब्राह्मणों द्वारा अष्टोत्तर शत पाठ किया गया। हनुमंत उपासना आशीर्वाद के साथ प्रारंभ हुआ।

श्री रणजीत हनुमान पर 108 सुंदरकांड पाठ आयोजित

कार्यक्रम में संगीतमय सुंदरकांड का संचालन पंडित महेश शास्त्री द्वारा किया गया। सुंदरकांड के समापन के साथ घर घर महादेव हर हर महादेव तीन बार उद्घोष किया गया। आरती प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संत चरणों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। डॉक्टर ब्रजमोहन दास जी महाराज, श्री महंत पूजनीय बोधानंद परम सच्चिदानंद आश्रम, पुजारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाकाल मंदिर के पुजारी महेश पुजारी, पंडित मुरली मनोहर शास्त्री, गोपाल शास्त्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजन संपन्न हुआ।

श्रेष्ठ मंच संचालक सम्मान से सम्मानित हुए स्वामी मुस्कुराके

इस आयोजन में समिति के पंडित संजय उपाध्याय, पंडित अंबर दुबे, पंडित देवेंद्र शुक्ला, पंडित प्रदीप शास्त्री, पंडित विजय नीलांबर, पंडित पवन पंडा आदि उपस्थित प्रमुख रूप उपस्थित थे। अंत में पंडित राम जी महाराज ने सभी हनुमंत भक्तों का आभार माना।